फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट की सूचना पर दौडी पुलिस, जांच में सूचना झूठी निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। घर में घुसकर लूट की सूचना पर पुलिस को दौड़ना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने सूचना देने वाले समेत कई लोगों को पूछताछ को उठाया। कोतवाली क्षेत्र के लोहा गांव निवासी नंद किशोर ने पुलिस को बीती रात घर में घुसकर लूटपाट की सूचना दी। आरोप था कि आधा दर्जन से ज्यादा लोग बीती रात घर में घुस गए। जहां से तमंचे के बल पर 52 हजार की नगदी और आभूषण लूटपाट कर ले गए। लूटपाट की सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी और आरोपी लूटपाट की सूचना देने वाले समेत आरोपी कई युवकों को उठाकर कोतवाली ले आई। इसको लेकर लोगों का कोतवाली में जमावड़ा लगा रहा। कोतवाली प्रभारी रवि कुमार का का कहना है कि नंद किशोर की लूटपाट की सूचना जांच में झूठी निकली। गृहस्वामी ने आरोपी लोगों को फंसाने के लिए सूचना दी थी तथा वह आए दिन झूठी शिकायत करता रहता है। पुलिस का कहना है कि लूटपाट की झूठी सूचना देने वाले समेत चार को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें