फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कम देने पर विवाद, शांतिभंग की आशंका में दस गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढफतेहगढ़ क्षेत्र में राशन कम देने पर विवाद होने के बाद डीलर के पति समेत तीन मारपीट के मामलों में दस लोगों को शांतिभंग होने की आशंका के तहत गिरफ्तार किया गया है।थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा में सोमवार को राशन डीलर पति हनीफ राशन वितरण कर रहा था। गांव का ही जान मोहम्मद कार्ड लेकर राशन लेने गया। आरोप है कि हनीफ आठ यूनिट में चार यूनिट का राशन दिया तो विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हाथापाई व मारपीट शुरू हो हई। पुलिस ने जान मोहम्मद व जमील, राशन डीलर पति हनीफ तथा उसका भाई जरीफ का शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक सहदेव ने बताया तीन अलग-अलग मामलों में छह अन्य लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। जिसमें मिलक दियौरा खास प्रेमपाल व रिंकू, मुड़िया खेड़ा निवासी विनोद व मित्रपाल, छावडा निवासी लक्ष्मण व विनोद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें