फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच स्काउट गाइड शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जनता इंटर कालेज अकरौली के परिसर में स्काउट गाइड शिविर का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

स्काउट गाइड ने शिविर में मुख्य अतिथियों का गीत से स्वागत किया। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मयंक शर्मा ने महात्मा गांधी टोली, डा. भीमराव अंबेडकर टोली, भगत सिंह ,चंद्रशेखर आजाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, गौतम बुद्ध आदि की टोली की सराहना की। गाइड की ओर से कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, रानी लक्ष्मी बाई , सरोजिनी नायडू तथा मीराबाई टोली सराहनीय रही। स्काउट गाइड टोलियों ने संदेश दिया कि माध्यम से समाज में बेहतर साज-सज्जा सफाई व्यवस्था स्वच्छ शौचालय के उपयोग तथा उच्च गुणवत्ता के स्वास्थ्य के लिए बेहतर खानपान अच्छी शिक्षा व्यवस्था को अपना कर समाज को एक आदर्श समाज बनाया जा सकता है। स्काउट एवं गाइड को समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आगे आने के लिए प्रेेरित किया। ट्रेनिंग काउंसलर मोहित कुमार के साथ साथ अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें