मिलक। सड़क हादसों में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। नगर के मुहल्ला असदुल्लापुर निवासी बाइक सवार नरेंद्र का रोरा कला के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल का सीएचसी पर इलाज कराया गया। दूसरी ओर एक अन्य हादसे में राम नगर गांव निवासी बाइक सवार सुभाष घायल हो गए। उधर बीती देर शाम कोतवाली क्षेत्र के सिहारी गांव निवासी बाइक सवार जुगल किशोर और खाता नगरिया गांव निवासी बाइक सवार खेमपाल कहीं पर जा रहे थे। इस बीच मिलक रोड पर दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों का सीएचसी पर इलाज कराया गया।