मिलक (रामपुर)। फालोवर हत्या को लेकर उलझी पुलिस के हाथ कोई क्लू नहीं लगा है। पुलिस की नजर सर्विलांस रिपोर्ट पर टिकी है।
कोतवाली क्षेत्र के बरा गजेजा निवासी ब्रजकिशोर की हत्या को लेकर उलझी पुलिस के हाथ कोई क्लू नहीं लगा है। पुलिस को सर्विलांस रिपोर्ट का इंतजार है। जिस पर उसकी नजर टिकी है। मोबाइल के मैसेज ने पुलिस को उलझा कर रखा दिया है। जिसको लेकर सस्पेंस से हत्या की पहेली उलझ कर रह गई है। ब्रजकिशोर के मोबाइल से मैसेज आखिरकार किसने किया? जब तक स्पष्ट नहीं हो जाता। तब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस का कहना है कि हत्यारों का बाइक में लाक लगाकर छोड़ना और मृतक के फोन से मैसेज करना जैसे कई कारणों पर सस्पेंस बना है। हालांकि पुलिस घटना को ट्रेन की चपेट से जोड़ने समेत कई विंदुओं पर नजर रखी है। फिलहाल पुलिस ने कई युवकों को पूछताछ को उठाया है।