बहजोई। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जनसशक्तिकरण विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को बहजोई के बड़ा मैदान पर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण करेंगे। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 1008 लाभार्थियों को उपकरण वितरण किए जाएंगे। इसमें 924 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, 42 को व्हील चेयर व 42 लाभार्थियों को 84 कान की मशीन वितरित की जाएंगीं।
ओमप्रकाश राजभर दिव्यांगों को आज बांटेंगे उपकरण