चंदौसी। पट्टी बाजार स्थित श्री बद्री नारायण मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया जिसमें भजन सुनकर सभी भाव विभोर हो उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डा.वाईपी जोशी ने केजी शर्मा व उमा शर्मा से विधि विधान से पूजा अर्चना कराकर किया। इसके बाद राजेश शंखधार, मोहित मिश्रा ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का वाचन किया। महेश चंद्र शर्मा, अशर्फीलाल, विशाल शर्मा, ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों को वाचन किया। उमा श्रीवास्तव ने लागी लगन मत छोड़ना, मीरा चटर्जी कौन कहता है कि भगवान आते नहीं, गोपियों की तरह तुम बुलाते नही, शालिनी अरोरा ने मोहन से दिल क्यूं लगाया, यह में जानू या वो जाने, मोहित मिश्रा ने हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार आदि भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। महाआरती के प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में हरी शंकर अग्रवाल, विष्णुशंकर अग्रवाल, लवकुश अग्रवाल, हरीओम गुप्ता, शिवओम जिंदल, पीसी शर्मा, अशोक पाठक, सर्वेश गुप्ता, कल्पना वार्ष्णेय, उमेश गुप्ता, गुलशन आदि मौजूद रहे।