फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में महिला झुलसी, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छावड़ा में गुरुवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की आग से झुलस कर मौत हो गई। छाबड़ा गांव निवासी उपनेश की गुरुवार को अपनी 35 वर्षीय पत्नी मेनका से किसी बात को लेकर तकरार हो गई। दोनों एक दूसरे को जवाब देते रहे। विवाद इतना बढ़ गया कि पति उपनेश घर से बाहर निकल गया। घर में मौजूद पत्नी मेनका ने क्षुब्ध होकर रखा केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली। आग धधकी तो उसकी चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों एवं परिजन दौड़े। बमुश्किल आग को बुझाई, लेकिन इसके बावजूद मेनका गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन एकदम निजी वाहन से उपचार के लिए चंदौसी ले गए। जहां से महिला को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन बरेली ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला का शव लेकर परिजन घर नहीं पहुंचे थे। जिससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें