मिलक। कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती अहिंसा दिवस के रूप में मनाई। क्षेत्र के नगला उदई गांव में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। सबसे पहले उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। बैठक में रियाज अहमद, मोहम्मद हसीब खां, वीरेंद्र गंगवार, साविर रजा, केवल सिंह आदि मौजूद रहे। रहे।