चंदौसी। बनियाखेड़ा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर लगे डा. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला में डाक्टरों एवं विशेषज्ञों में पशुओं में होने वाले रोगों की रोकथाम के लिए किसानों को सचेत किया। बनियाखेड़ा गांव के ग्रामीण पशु पालकों को अपने अपने पशुओं के संबंधित रोगों के उपचार के लिए पशु चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों व पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए सलाह दी। ग्रामीणों ने अपने अपने पशुओं को पशु आरोग्य मेले में लाकर डाक्टरों से जांच करवाई। डा. जितेंद्र सिंह एवं डा.रविंद्र कुमार ने पशुओं के सभी रोगों के अनुसार मुफ्त में दवाई वितरण की। पशु चिकित्सालय से आई टीम में सत्यपाल दिवाकर, हरिओम सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, रामबहादुर सिंह, रमेशचंद्र आजाद, मोहम्मद कमर, महेश कुमार, अजयवीर सिंह, श्यामसिंह आदि ने गांव के घर घर घूमकर खुरपका मुंहपका रोगों के सभी पशुओं को मुफ्त टीके लगाए। डा.दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त मनोज कठेरिया, योगेश गोल्डन, नीरज दिवाकर आदि रहे।