मिलक। घर पर अकेली एक युवती ने आत्महत्या कर मौत को गले लगाया। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती अपने घर पर अकेली थी। इस बीच उसने आत्म हत्या कर मौत को गले लगा लिया। युवती की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवती की मौत का कारण एवं नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना से पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है।