कांठ। कांग्रेसियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर रघुपति राघव राजा राम का पाठ किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने पार्टी नीतियों का भी प्रचार प्रसार किया। कांग्रेस के जिला महासचिव डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में विकास खंड छजलैट की ग्राम पंचायत चौहरा चेतरामपुर से संकल्प रैली का शुभारंभ किया गया। रैली ग्राम पंचायत टाड़ा, कुम्हरिहा जुबला होते हुए गांव ध्यानपुरा पहुंची। कांग्रेसियों ने इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच और विचारों को ग्रामीणों के समक्ष रखा। इस मौके पर कांग्रेस के जिला सचिव शरीफ अहमद आजाद, ब्लाकाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, रामस्वरूप जाटव आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।