टांडा। नगर के सदर बाजार में ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खराब होने से करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम लगने से उत्तराखंड आने जाने वाले वाहनों, यात्रियों, पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मुरादाबाद से दरियाल की ओर जा रही ईंट से भरी ट्रैक्टर टॉली में सदर बाजार से गुजरते समय खराबी आ गई थी। स्थानीय दुकानदारों द्वारा रोड तक अतिक्रमण कर लेने से तंग रोड वाहन नहीं गुजर सके। जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया। सदर बाजार में लगे जाम से यात्रियों राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन घंटे बाद करीब एक बजे यातायात सुचारु किया गया।