मिलक। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किसानों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा। संगठन के जिलाध्यक्ष रोशन सिंह यादव के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर तहसील पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन राजस्व प्रशासन के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में किसानों की बारिश से नष्ट फसल का बीमा दिलाने, नष्ट फसल का सर्वे कराने, किसानों की ऋण माफी योजना में बचे किसानों का कर्ज माफ कराने, डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर अंकुश लगाने, कीट नाशक दवाओं और खाद को किसानों को रियायती दर पर प्रदान कराने की मांग की गई है। ज्ञापन पर धर्मवीर, ज्ञान प्रकाश, राजेश कुमार, रामौतार, पूरनलाल, राजाराम, रामपाल आदि के हस्ताक्षर हैं।