मिलक। नगर के श्रीमद्भागवत सप्ताह को लेकर कोतवाली परिसर स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा हाईवे पर धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल भक्तजनों ने सबसे पहले गौरी-शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाद में कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में शामिल सुहागिन महिलाएं अपने सिर पर सुसज्जित कलश लिए गुणगान करते हुए चल रही थीं। कलश यात्र बैंडबाजों के साथ प्रारंभ होकर हाईवे से बिलासपुर रोड पर पहुंची। जहां पर पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुई। यहां पर श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के लिए विधिवत कलश स्थापना की गई। इस दौरान कृष्ण कुमार शर्मा, दर्शना शर्मा, ज्योति शर्मा, पीयूष शर्मा आदि मौजूद रहे।