चंदौसी। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से किया जाए। जो शिकायतें आई हैं, उनका निस्तारण किया जाए। राजस्व वसूली कम होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वसूली कार्य में तेजी लाई जाए। लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न होने पर कार्रवाई की जाएगी। बड़े बकायेदारों को सूचीबद्ध करके उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। तहसीलदारों को निर्देशित किया कि बड़े बकायेदारों की आरसी जारी की गई है, उनसे कड़ाई के साथ वसूली करें। उपजिलाधिकारी एक लाख से बड़े बकायेदारों की खुद मानीटरिंग करें। पांच वर्ष के मुकदमे है, उनका तत्काल निस्तारण तत्काल किया जाए। इस मौके पर सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार मौजूद रहे।