फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दूर देश में रहने वालों को भी हो सकेंगे प्रियजनों के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जायंट्स ग्रुप ऑफ चंदौसी वेस्ट ने शहर को डेड बॉडी सेवर मशीन (डेड बॉडी फ्रीजर) उपलब्ध कराई है। जिसे शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा जनता को समर्पित किया जाएगा। इससे शव रखने के लिए बर्फ की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी। ग्रुप चेयरमैन अनुराग भार्गव व प्रोजेक्ट चेयरमैन भुवनेश वार्ष्णेय ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत ग्रुप ने डेड बॉडी सेवर मशीन मंगाई है जिसकी कीमत करीब साठ हजार रुपये है। जिसे शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह द्वारा जनता को समर्पित किया जाएगा। इसमें करीब तीन चार दिनों तक भी किसी मृत शरीर को बिना किसी बर्फ आदि के सुरक्षित रखा जा सकेगा। यदि कोई दूरस्थ रहने वाला परिजन देर में भी अपने घर पहुंचे, तो भी उसे अपने परिजन के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें