बहजोई। राधाष्टमी पर एक दिन पहले से ही नगर भर के मंदिरों पर विद्युत उपकरण लगाए गए। नगर भर के मंदिर विद्युत उपकरणों की रोशनी में सराबोर रहे। इस बीच सोमवार को नगर के नारायन टोला स्थित संतोषी माता मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न गली-मोहल्लों में होते हुए गंतव्य पर जाकर संपन्न हो गई। शोभायात्रा में डीजे से निकल रहीं कृष्ण भक्तिगीतों की धुनों पर नाचते-झूमते चल रहे थे।