फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग जमकर दौड़ा रहे सड़क पर टैंपो और ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नाबालिग सड़क पर टेंपो व ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। स्थानीय पुलिस और परिवहन विभाग है कि ध्यान ही नहीं दे रहा है। पुलिस व परिवहन विभाग की अनदेखी का खामियाजा नागरिकों पर भारी पड़ रहा है। हाल ही में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई थी। नगर के इसलामनगर मेन चौराहे से चंदौसी, इसलामनगर व बबराला की ओर करीब सौ से अधिक टेंपो व ई-रिक्शा नाबालिग दौड़ा रहे हैं। साथ ही अधिकतर टेंपो व ई-रिक्शों का पंजीकरण भी नहीं है। परिवहन विभाग, यातायात पुलिस व स्थानीय पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे रही है। बीते दिनों इसलामनगर रोड पर एक ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई थी। नाबालिग ई-रिक्शा चालक को भी पुलिस ने पकड़ा था। बाद में उसे छोड़ दिया गया। सीओ केके सरोज ने बताया कि पूरे मामले को लेकर एआरटीओ से बातचीत की गई है। जल्द ही अभियान चलाकर पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें