मिलक। भारतीय किसान यूनियन ने किसान क्रांति यात्रा की सफलता पर जोर दिया। क्षेत्र के सुहागनगला गांव में भाकियू के ब्लाकाध्यक्ष मुजीब कमाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें भाकियू की रामपुर में 22 सितंबर को प्रस्तावित किसान क्रांति यात्रा की सफलता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि यात्रा की सफलता से ही किसानों को उनका हक मिलेगा। बैठक में वीरेंद्र गंगवार, हरपाल गंगवार, मुनीश गंगार, इस्लाम, शरद, फूल सिंह, पातीराम, भूपराम, तेजपाल आदि शामिल रहे।