बहजोई। वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। हादसा गांव आनंदपुर के निकट हुआ। मृतक के चचेरे भाई की ओर से थाना पुलिस को हादसे की तहरीर दी गई है।
मंगलवार की देर शाम थाना धनारी के गांव सिंहपुर निवासी पूरन सिंह पुत्र रक्षपाल (32) बाइक पर सवार होकर बहजोई से अपने गांव लौट रहा था। गांव आनंदपुर के निकट वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए चंदौसी ले जा रहे थे। रास्ते में पूरन सिंह ने दम तोड़ दिया। परिजन मृत किसान को टेंपो में डालकर थाने लाए और पुलिस को हादसे की जानकारी देते हुए तहरीर दी। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई भुवनेश की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा रहा है।