मिलक। डेंगू आशंकित महिला की बरेली में मौत हो गई। हैरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी जालिफ नगला में तैनात कर्मी दुर्गा प्रसाद की पत्नी प्रीति कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उन्हें बरेली के एक अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया था। डेंगू आशंकित प्रीति की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। प्रधानाचार्य के मुताबिक वह डेंगू से पीड़ित थीं। इसको लेकर एकेडमी में शोकसभा हुई।