मिलक। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूक अभियान की सफलता को चलो बूथ की ओर का मंत्र दिया।
नगर के डा. रामबहादुर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान की सफलता को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के युवा अपने वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि वोट हर युवा का मौलिक एवं संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार को अपने हाथ से न जाने दें और जागरूक होकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य शामिल कराएं। उन्होंने नए वोट बनवाने, मतदाता सूची के पुनरीक्षण की जानकारी दी। गोष्ठी में तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, प्रबंधक अनिल गंगवार, प्राचार्य डा. मनोज कुमार, विपिन कुमार, परमजीत कौर, ओमेंद्र पाल, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।