मिलक। विधानसभा के पुनरीक्षण मतदाता सूची में ड्यूटी में लगाए गए 61 विहित प्राधिकारी नदारद रहे। तहसीलदार ने स्पष्टीकरण मांगा है तथा 24 घंटे में सामग्री न लेेने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। तहसील सभागार में तहसील क्षेत्र से जुडे 38-मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा की मतदाता पुनरीक्षण के लिए 72 विहित अधिकारी लगाए गए हैं। जिनको तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को बैठक बुलाई थी ,लेकिन 31 नदारद रहे। इसी तरह से 36- बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में 113 विहित अधिकारी लगाए गए थे। जिसमें से 20 नदारद रहे। दोनों विधान सभा के 61 विहित प्राधिकारी नहीं पहुंचे। बैठक से नदारद रहने पर सामग्री का वितरण नहीं हो पाया। तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गैरहाजिर रहे 61 विहित प्राधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा सभी का स्पष्टीकरण भी मांगा है। सामग्री प्राप्त करने को 24 घंटे का समय दिया है। जिसका पालन न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।