मिलक। बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान समस्या के समाधान को एसडीएम को ज्ञापन दिया। क्षेत्र के लोहा पट्टी भागीरथ गांव के ग्रामीण बिजली समस्या को लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होने गांव में पड़े हुए सात बिजली पोल और जर्जर बिजली ट्रांसफार्मर को सही कराने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि चार माह गुजर गए ,लेकिन आंधी में टूटे पोल सही नहीं हो पा रहे हैं। जबकि ग्रामीण बिजली की किल्लत से जूझ रहे हैं। आरोप है कि महकमे के लोग सुध नही ले रहे हैं। समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है। ज्ञापन पर प्रधान राधा देवी, ओम प्रकाश, देवेंद्र गंगवार, भगवानदास गंगवार, वीरपाल, परमानंद, जागन लाल रामसरन, राकेश, रामलाल, राजूू, धर्र्मपाल, मदनलाल आदि थे।