फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में बारिश के कारण गिरा मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर में शनिवार शाम अचानक मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही की इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी साजिद अली पुत्र अब्दुल वाहिद शाम 5 बजे घर का सामान लेने जा रहे थे। इसी बीच उसे अपने घर के कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार दरकती हुई दिखाई दी। जिसपर उसने अपने परिवार के लोगो को घर का सामान निकालने को कहा। दीवार के बैठने पर परिवार वालों ने आनन फानन में घर का सामान निकलना शुरू कर दिया। इसी बीच कच्ची छत गिरती हुई देख परिवार वालों ने सामान छोड़ कर बाहर को दौड़ लगा दी। परिवार वालों के बाहर निकलते ही मकान भरभरा कर गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें