फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े घर में घुसकर एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। मंगलवार को दोपहर बाद चोरो ने किसान के घर का दिन दहाड़े ताला तोड़ कर 52 हजार रुपये की नगदी सहित एक लाख का सामान चोरी कर लिया।गुन्नौर थाना क्षेत्र के नगला डुमायल के किसान जोगेंद्र पुत्र चंद्रपाल मंगलवार को दो बजे करीब अपने परिवार के साथ खेत में काम करने के लिए गया था। इसी समय चोर उसके घर में घुस गए और कमरे ताला तोड़ कर संदूक के अंदर भैंस बेच कर रखे 52 हजार रुपये तथा जेवर एवं अन्य कीमती कागजों को निकाल कर ले गए। किसान अपनी पत्नी गुड्डो देवी और मां बतासो देवी के साथ घर वापस लौटा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी। गृह स्वामी के घर से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें