बहजोई। सड़क हादसे में बाइक सवार समेत दो युवक घायल हो गए। शुक्रवार को देर शाम आठ बजे करीब थाना धनारी के गांव मानकपुर की मढ़ैय्यां निवासी युवक जगपाल पुत्र सोनपाल की बाइक से हुए हादसे में सड़क पर पैदल चल रहा विश्राम सिंह पुत्र मिठाईलाल निवासी गांव तखनी, थाना बरी, जिला कटनी, मध्य प्रदेश घायल हो गया। वहीं बाइक भी गिर गई। बाइक गिरने से जगपाल के भी चोट आई। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।