मिलक। मामूली बात को लेकर पक्षों में मारपीट में तीन घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी लक्खा सिंह और हिम्मतगंज गांव निवासी कृष्णपाल की आपस में कहासुनी होे गई। जिसको लेकर मामला तूल पकड़ गया। जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिस पर दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट पर लक्खा सिंह की दादी प्रकाश कौर बचाने को आईं। जिस पर आरोपी लोगों ने उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल तीनों का नगर की सीएचसी पर उपचार कराया गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।