कांठ। एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई। व्यापारियों के साथ क्षेत्रवासियों ने इस मांग को दोहराया है।
कांठ एक प्राचीन और व्यवसायिक नगरी है। यहां अंग्रेजों के जमाने से भी पुराना रेलवे स्टेशन है। व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों ने काठगोदाम एक्सप्रेस, पंजाब मेल सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज की मांग की थी। इस संबंध में सांसद सर्वेश कुमार सिंह को भी पत्र दिया गया था। उन्होंने आश्वासन भी दिया था, लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई।