चंदौसी। मंडी समिति स्थित रेलवे फाटक 36 बी पर रोज जाम लगने से लोग भले ही परेशान है लेकिन रेलवे विभाग इसको लेकर कतई गंभीर नहीं है। इसलिए यह फिलहाल बनता भी नहीं दिख रहा है। यह बात तब सामने जब गणेश कालोनी निवास हरीश कठेरिया ने प्रधानमंत्री, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर इस बारे में अवगत कराया। साथ ही नगर के सुभाष रोड से बदायूं चुंगी तक रेलवे ओवर ब्रिज की मांग की गई थी। इसके बाद रेलवे ने हरीश कठेरिया को अवगत कराया कि इसका निर्माण रेलवे व प्रदेश सरकार की सहमति से किया जा सकता है। निर्माण का कार्य रेलवे ओवर ब्रिज के स्थान पर एल जिंग में पारित भी है। नेशनल हाइवे 73 पर रेलवे बोर्ड के अनुसार दो मंत्रालयों से हस्तांतरित होकर रेलवे के अंश सहित 36 बी नेशनल हाइवे के अधीन ही पूरा होगा। लेकिन रेलवे ने कोई भी कार्य न किया है। जिस कारण यह पिंक बुक वर्ष 2016-2017 से अलग हो गया है। हरीश कठेरिया ने प्रदेश सरकार व रेलवे को मांग पत्र भेजकर इसके निर्माण की मांग की है।