मिलक। भाकियू ने जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। नगर के निरीक्षण भवन में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। जिसमें नकली कीटनाशकों की बिक्री, स्कूल से गुजरने वाली बिजली लाइन, बारिश से हुए जलभराव, चरमराई बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठा। जिनको समय रहते निस्तारण की मांग उठी। इस दौरान दिल्ली को प्रस्तावित पैदल मार्च की सफलता पर जोर दिया। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में मंडल महासचिव आदेश शंखधार, प्रदेश सचिव अजय बाबू गंगवार, मुजीब कमाल, पूरन लाल गंगवार, दयाराम आर्य, मुनीश गंगवार, हरपाल सिंह, कृष्ण मुरारी, कमोद, वीरेश शर्मा, वीरेंद्र गंगवार, विद्याराम, लालाराम थे।