मिलक। बसपा के मंडल जोनल कोआर्डीनेटर सुरेंद्र सिंह सागर ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है तथा उसका भय मुक्त समाज का वादा खोखला निकला। नगर में बसपा के बूथ एवं सेक्टर अध्यक्षों की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें बसपा के मंडल के जोन कोआर्डीनेटर सुरेंद्र सिंह सागर ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है तथा उसका भय मुक्त समाज का वादा खोखला निकला। देश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है तथा अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से अच्छे दिनों के वादे किए थे ,लेकिन यह वादे झूठे निकले। उन्होने कहा कि भाजपा की नीतियों से सावधान रहने की जरूरत है तथा बसपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महेश कश्यप, सुरेंद्र गंगवार, श्याम सिंह पासी, नवनीत यदुवंशी,हरनंदन सागर, जयपाल, भगवानदास , रईस मियां, पूरनलाल, नज्मी खां, दिलावर खां,दिलीप सागर,रामदास सागर रहे।