मिलक। भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को सात सूत्री ज्ञापन दिया। भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित सात सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कीटनाशक एवं कृषि रक्षा के लिए रसायन बिक्री की दुकानों पर जांच कराने, कृषि की योजनाओं की जानकारी मुहैया कराने, बैंक शाखाओं में व्याप्त धांधली पर अंकुश लगाने, सीएचसी पर रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध कराने, साप्ताहिक बाजारों में शौचालयों का निर्माण कराने, आगापुर से लोहा की जर्जर बिदली लाइन सही कराने की मांग की गई है। ज्ञापन पर वीके शर्मा, कमोद शर्मा,आसिम खां, संजू गंगवार, राम स्वरूप आदि के हस्ताक्षर हैं।