फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में बारिश से हाईवे पर जलभराव, राहगीरों की राह दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। प्रदेश सरकार की गड्डा मुक्त सड़क की योजना को साल भर गुजर गया ,लेकिन नगर की हाईवे पर राहगीर गड्डा युक्त सड़क से गुजरने को मजबूर है। इससे बारिश से हाईवे पर जलभराव से राहगीरों की राह दुश्वार है। भाजपा की प्रदेश सरकार की गड्डा मुक्त सड़क की योजना को लागू हुए साल भर गुजर गया ,लेकिन स्थानीय नागरिक नगर की हाईवे पर गड्डायुक्त सड़क से राहगीर गुजरने को मजबूर है। इससे आए दिन बारिश होते ही हाईवे पर जलभराव हो जाता है। जिस कारण राहगीरों की राह दुश्वार हो जाती है। यहां पर हाईवे पर जामा मसजिद है और रोजमर्रा बसों एवं अन्य वाहनों से सफर करने वालों का निकलना होता है। स्कूली बच्चों की साईकिल पंचर हो जाती हैं तथा रिक्छा पलटकर कई बार गिर चुके हैं ,लेकिन यहां पर प्रदेश सरकार का गड्डा मुक्त होने काी फरमान बेअसर है। जिसको लेकर किसी जनप्रतिनिधि को सुध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें