कांठ। तीन दिन के बाद बारिश रुकने पर उमस से लोग बेहाल हो गए। पिछले तीन दिन से क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही थी। रविवार की सुबह तक क्षेत्र में बारिश होती रहा। लेकिन बारिश रुकने के बाद उमस से लोग बेहाल हो गए। दोपहर के बाद धूप निकलने पर जो और भी हालत खराब हो गई। किसानों ने बारिश से फसलों को लाभ पहुंचने की बात कही है। धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। लेकिन ऊंचे खेतों में वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी भरना पड़ रहा है। ब्यूरो