फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा समाप्त होने के बाद विद्यालय में ठहरने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नवीनीकरण न होने के कारण संविदा समाप्त होने के बाद किसी भी शिक्षिका का विद्यालय में प्रवेश कर ठहरना वर्जित है। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यदि संविदा समाप्त होने के बाद किसी भी शिक्षिका को विद्यालय में प्रवेश कर ठहरने दिया गया दिया गया, तो कार्रवाई तय है। यह बात बहजोई में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किए गए निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित ने वार्डन अनुराधा सिंह से कही। एसडीएम ने सख्ती करते हुए कहा कि संज्ञान में आ रहा है कि संविदा समाप्त होने के बावजूद शिक्षिकाओं को विद्यालय में प्रवेश कर ठहरने दिया जा रहा है। यह छात्राओं के हित में नहीं है। यदि अब ऐसा मामला सामने आया तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें