फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में दीवार फांदकर घर में घुसे चोर,नगदी समेत डेढ़ लाख का माल चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने 30 हजार की नगदी समेत डेढ़ लाख का माल चुराया और माल लेकर फरार हो गए। नगर के मुहल्ला असदुल्लापुर मिलक (होली चोक) निवासी शमा बी का भाई बाहर रोजी-रोटी के सिलसिले में गया है। घर पर शमा बी अपने छोेटे भाई-बहन के साथ बीती रात रोजमर्रा की तरह सोई हुई थीं। इस बीच रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घ में घुस गए। चोरों ने संदूक में रखे 30 हजार की नगदी, दो जोड़ी सोने की झुमकी, सोने के टाप्स, सोने की दो अंगूठी, चांदी के पायल आदि कीमती आभूषण और अन्य सामान चुराकर ले गए। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। तब परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल करके चली आई। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं चोरी की इस घटना से पुलिस की रात्रि गश्त की पोल भी खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें