फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में कारगिल विजय दिवस पर सूना पड़ा रहा कागरिल शहीद रामआसरे का स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। भारत मां की रक्षा करते हुए कारगिल युद्ध में शहीद रामआसरे शर्मा को करगिल विजय दिवस पर लोग भूल गए। इससे शहीद रामआसरे का स्मारक स्थल सूना पड़ा रहा। कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी किसान के बेटे रामआसरे शर्मा करगिल युद्ध में अपने वतन के लिए शहीद हो गए जिनका गांव में स्मारक स्थल है और ग्राम पंचायत निधि से वर्ष 2015 में शहीद हुए रामआसरे शर्मा की प्रतिमा स्थापित करा दी गई है।26 जुलाई को पूरा देश करगिल विजय दिवस मनाया है ,लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनैतिक एवं अराजनैतिक संगठन तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा ग्रामीणों ने सुध नहीं ली। इससे उनके स्मारक स्थल एवं प्रतिमा पर कोई एक फूल तक नहीं चढ़ाने पहुंचा। दिलचस्प बात यह है कि प्रतिमा एवं स्मारक स्थल के पास प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल भी हैं,लेकिन किसी शिक्षक एवं स्कूली बच्चों ने इस ओर रुख करके नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें