कांठ। मामूली कहासुनी के बाद परिवारजन आपस में भिड़ गए। जिसमें एक को चोट आई है। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में एक का चालान किया है।
छजलैट के गांव लदावली में मामूली से कहासुनी के बाद एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक को चोट आ गई। डायल 100 दूसरे पक्ष के एक युवक को थाने ले आई। पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की आशंका से कार्रवाई की है।