फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बरसात से राहत तो दोपहर धूप व उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सुबह के समय जहां बरसात से लोगों को राहत मिली तो दोपहर बाद धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। बढ़ी गर्मी ने लोगों का पसीना निकाला। सोमवार को सुबह तड़के से आसमान में बादल छाए थे। इसके बाद सात बजे करीब मौसम ने एक बार फिर रुख बदला। बादलों से सूरज निकला तो लोगों को लगा कि गर्मी से हलकान होना पड़ेगा। इसके बाद करीब साढ़े सात बजे तक फिर बादल छाए और बरसात होने लगी। करीब आधा घंटे तक रिमझिम बारिश में लोगों ने ठंडक का अहसास किया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक हुई बूंदाबांदी ने भी मौसम को खुशनुमा कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे बादल छटे और फिर हल्की-फुल्की उमस और बाद में तेज धूप व गर्मी से लोग हलकान रहे। यह बात दीगर है कि शाम के समय हवा में कुछ ठंडक हुई और लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें