फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष ने एसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले के सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने मारपीट व धमकी मिलने को लेकर एसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना गुन्नौर के गांव दबथरा हरलाल निवासी धीरजपाल सिंह पुत्र दामोदर ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह सफाई कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष और विकासखंड जुनावई में तैनात है। बीती 22 जुलाई 2018 को को विकासखंड में बैठक आयोजित की गई थी। तभी वहां कुछ सफाईकर्मियों में आपसी विवाद हो गया था। वह मौके पर मौजूद नहीं था। बाद में आने पर मामले का पता चला। अब एक सफाईकर्मी बुरा-भला कहते हुए उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया था। इसके अलावा सफाईकर्मी की ओर से उसे धमकियां भी दी गईं थीं। उसे व उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें