मिलक। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने सपा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पारित होने पर डीएम को रिपोर्ट भेजी है। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने सपा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पारित होने की पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।अब सपा के ब्लाक प्रमुख कुर्सी छिनने पर काम नहीं कर पाएंगे। डीएम यहां के एसडीएम की रिपोर्ट पर ब्लाक प्रमुख का पद रिक्त घोेषित करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे तथा शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। जानकार बताते हैं डीएम ब्लाक प्रमुख का काम के लिए एसडीएम को नियुक्त कर सकते हैं या तीन से पांच सदस्यों की कमेटी उप चुनाव होने तक बना सकते हैं।