फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली कलशयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ग्राम गुमथल में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ से पूर्व धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें कई ग्रामीणों ने श्रद्घापूर्वक भाग लिया। ग्राम गुमथल स्थित देवस्थल सिद्घवनखंडी चौधराना बाबा संत आश्रम में 21 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। जिसमें वृंदावन के डा. मुकेश आचार्य प्रवचन करेंगे। कथा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गांव में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं व युवतियां पीत वस्त्र पहनकर अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी। श्रद्घालु भजन कीर्तन करते चल रहे थे। कलश यात्रा कथास्थल से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर आकर समाप्त हो गई। कथा का समापन 28 जुलाई को भंडारे के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा में ओमप्रकाश कश्यप, अर्जुन, अमित ठाकुर, ललित कुमार, राकेश दिवाकर, सौरभ गुप्ता, गौरव गुप्ता, प्रेमपाल प्रजापति आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें