बहजोई। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण होकर आए 112 शिक्षक/शिक्षिकाओं में से छूटी शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग 21 जुलाई 2018 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर के सभागार में होगी। यह जानकारी देते हुए बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छूटी उच्च प्राथमिक विद्यालयों की 10 शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग सुबह साढ़े दस बजे से होगी। सभी शिक्षिकाएं काउंसिलिंग में समय से पहुंचें।