फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा को बेटियों को सोल्डर अटैक व पंचिग किक का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मुंसिफ रोड स्थित चंदौसी बाल विद्या मंदिर में पांच दिवसीय ताइक्वांडो शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन युवतियों को विभिन्न दाव पेच सिखाए गए। सक्षम सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित शिविर का शुभारंभ संस्था की सचिव नूतन चौधरी व प्रधानाचार्य श्रुति अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। चंदौसी ताइक्वांडो एकेडमी की कोच जया व रेखा ने युवतियों व बालिकाओं को सोल्डर अटैक व पंचिंग किक के बारे में बताया और करके दिखाया। इसके बाद सभी को इसका अभ्यास कराया। सभी ने मेहनत व लगन के साथ अभ्यास किया। संस्था की सचिव नूतन चौधरी ने कहा कि आज युवतियां व बालिकाएं बाहर निकलते समय से अपने आप को सुरक्षित नहीं समझती है। इस लिए इनको कुछ ऐसा सिखाया जाए कि वह अपनी रक्षा अपने आप कर सकें। इसी लिए संस्था शहर में जगह जगह ताइक्वांडो शिविर का आयोजन कर युवतियों व बालिकाओं को प्रशिक्षित करने का काम कर रही है। आज के समय में बेटियों को इसका प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। कार्यक्रम में मंजू सक्सेना, कल्पना गोयल, शालिनी शर्मा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें