चंदौसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसएम कालेज में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोेषित करने और तीनों संकायों में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कुलपति को संबोधित एक ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि अभी काफी संख्या में ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनका कालेज में दाखिला नहीं हो सका है। ऐसे में कालेज के तीनों संकाय में सीटें बढ़ाई जाए। जिससे विद्यार्थियों के एडमीशन हो सके। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से शीघ्र ही शैक्षिक कलेंडर घोषित किया जाए। जिसमें छात्र संघ चुनाव की तिथि समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की तिथि घोषित की जाए। महाविद्यालय के कई वर्ष से बंद पड़े छात्रावास को खुलवाया जाए, जिससे दूरदराज के छात्र इसमें रहकर पढ़ाई कर सके। छात्राओं को अलग से कामन रूम की व्यवस्था कराई जाए। मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में कुशल शर्मा, अविनेश चौधरी, अंकित चौधरी, अनमोल रतन गौड़, विशाल चौधरी, अनुज चौधरी, अरुण सिंह, उमंग कुमार, रजत सागर, शोभित शर्मा, शनि सागर, विकास मिश्रा, अर्पित कुमार, अंकित, कुलदीप, दीपक आदि रहे।