मिलक। सपा ने जौहर यूनिवर्सिटी की जांच कराने को साजिश बताते हुए इसका विरोध किया है। क्षेत्र के खाता नगरिया में सपाइयों की बैठक पूर्व सभासद जाकिर रजा खां की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने पूर्व नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां की छवि खराब करने वालों पर निशाना साधा। वक्ताआें ने कहा कि शिक्षा के मंदिर की जांच कराने की मांग करने वाले विरोधी पूर्व नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन सपाई ऐसा नहीं होने देंगे। कहा कि पूर्व मंत्री ने तालीम के लिए जौहर विश्वविद्यालय खुलवाया। जिससे हर तबके को तालीम मिल सके। बैठक में फिरोज रजा खां, जमीर खां, जाहिद खां, शाकिर मियां, राशिद मियां, परवेज खां, रफीक अहमद, अकबर, भगवानदास, जुल्फिकार आदि मौजूद रहे।