भाकियू ने सूखी नहरों और खराब नलकूपों का मुद्दा उठाया
मिलक। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बैठक में सूखी नहरों और खराब सरकारी नलकूपों का मुद्दा उठाया गया। मंडल महासचिव आदेश शंखधार की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सिंचाई विभाग एवं प्रशासन पर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को धान की रोपाई के लिए सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है ,लेकिन नहरें सूखी हैं। सरकारी नलकूप खराब हैं जिनको चालू नहीं किया जा रहा है। नाली टूटी पड़ीं हैं जिसका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर व्यवस्था सही कराने की मांग की गई। पूरन लाल गंगवार, वीरेश शर्मा, इंतजार हुसैन, दयाराम, ओमेंद्र, राशिद अंसारी, विनोद आदि रहे।