फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के मंदिर की जांच कराकर कराने की साजिश का होगा विरोध:सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। सपा ने जौहर यूनिवर्सिटी की जांच कराने की साजिश का विरोध जताया। नगर में सपाइयों की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पूर्व नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां की छवि खराब करने को विरोधी भाजपा से मिल गए हैं। कहा कि यह वह लोग हैं,जो शिक्षा के मंदिर की जांच कराकर पूर्व मंत्री पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रच रहे हैं ,लेकिन सपाई ऐसा नहीं होने देंगे। कहा कि पूर्व मंत्री पर तालीम के लिए जौहर विश्वविद्यालय खुलवाया। जिससे हर तबके को तालीम मिल सके। उन्होंने कहा कि हर तबके के लोगों ने दान देकर योगदान किया। कहा कि जांच के नाम पर उत्पीड़न की साजिश रची गई। तब सपाई आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में सभासद इकरार अहमद,मोहम्मद असलम, फैसल खां, शाकिर कुरैशी, नन्हे कादरी, नरेश यादव, रिजवान खां, सईदुल रहमान, फिरासत हुसैन, नाजिद खां, जीशान रजा खां, अजीम मलिक, रिजवान कुरैशी, अकील अहमद, अजय सिंघल, माहिद खा, बजरुद्दीन अंसारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें